









बीकानेर Abhayindia.com व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेण्डरों की कालाबाजारी मामले में पुलिस ने आज मुख्य आरोपी को राउण्डअप किया है।
सीओ सदर पवन भदोरिया के अनुसार मामले में बीकानेर निवासी भुवनेश शर्मा को राउण्डअप किया गया है, यह उक्त मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। इससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इसका साथ देने वाले चार जनों को कल पकड़ा था, उन चारों को व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
आज पकड़े गए आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने कल पवनपुरी में शनि मंदिर के पीछे एक मकान में छापा मारकर ३७ ऑक्सीजन सिलेण्डर जब्त किए थे, मामले में कल चार जनों को पुलिस ने राउण्डअप कर लिया था।






