








बीकानेर Abhayindia.com अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रन्धावा व राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी चिरंजीव राव के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने श्रीडूंगरगढ़ नगर कार्यकारिणी की नियुक्ति सूची जारी कर दी है।
कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा एक संगठन महामंत्री, तेरह उपाध्यक्ष, ग्यारह महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, आठ सचिव, छह उप सचिव, तिरासी कार्यकारिणी सदस्य, एक प्रवक्ता, तीन सोशल मीडिया प्रभारी और सत्रह विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व विधानसभा प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा की सहमति तथा विधानसभा प्रभारी रामदेव ढाका व जिला प्रभारी व अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की स्वीकृति से सूची जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि सूची में श्रीडूंगरगढ़ शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, संगठन महामंत्री संदीप मारू, उपाध्यक्ष प्रदीप पुरोहित, दीपक गौतम, अयूब दमामी, प्रभुराम गोदारा, मनोज सोमानी, रमेश बासनीवाल, यूसुफ चुनगर, ओमप्रकाश दुसाद, नानूराम मेघवाल, हीरालाल कूकणा, मनोज सुथार, कादर, फ़िरोज़, राजेंद्र माली, महासचिव क्रमश: सुरेंद्र महावर, श्यामसुन्दर दर्जी, भवानी प्रजापत, दाऊद अली, आरिफ बहलीम, जितेंद्र शेखावत, योगेश सारस्वत, रामचंद्र प्रजापत, रमेश व्यास, अभिषेक बेरड, नंदू वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष महेश कुमार, मंत्री सचिव क्रमशः हरि प्रजापत, शेरदास स्वामी, दीनदयाल प्रजापत, राजकुमार मीणा, संजय माली, लक्की सिंधी, बालचंद मिनोथिया, अमरचंद सिखवाल विशेष आमंत्रित सदस्य मंगलाराम गोदारा, अंजू पारख, भंवरलाल भोजक, कन्हैयालाल सोमानी, सलीम बहलिम, राधेश्याम सारस्वत, संजय करनानी, सत्यनारायण बेरड, रामचंद्र राठी, सुमेर मल डागा, कमलकिशोर नाई, देवीलाल उपाध्याय, शिवबक्ष जोशी, फुसराज पुगलिया,अब्बूकर मंडेलिया, सलीम खोखर, अजीज सब्जी फ़रोस सोशल मीडिया प्रभारी क्रमशः राजेश मंडा, प्रहलाद सुनार, संदीप धनक़ड उपसचिव चंपालाल रेगर, बजरंग दर्जी, मणिशंकर सेठिया, आशीष सेवग, हडमान दुसाद, चिमनलाल सिंधी और तिरासी कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।


