Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर में रोटरी क्लब ने किया लघुवन वृक्षारोपण

बीकानेर में रोटरी क्लब ने किया लघुवन वृक्षारोपण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
Rotary Club Bikaner
Rotary Club Bikaner

बीकानेर Abhayindia.com बीछवाल औधौगिक क्षेत्र में श्रीगंगानगर रोड के ग्रीनबेल्ट में रोटरी क्लब द्वारा मियावाकी मॉडल पर लघु वन वृक्षारोपण किया गया। इस मॉडल के तहत छोटे क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों को सघनता से लगाया जाता है जो की ऑक्सीजन के एक बेहतर स्त्रोत के रूप में काम करता है। साथ ही फलदार पेड़ भी लगाए जाते हैं ताकि पक्षियों को भी भोजन प्राप्त हो सके। रिको के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण गुप्ता व रिको के स्टाफ ने भी पेड़ लगाए।

इस अवसर पर आरएम गुप्ता ने रोटरी क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण सरंक्षण व औद्यौगिक क्षेत्र में स्वच्छ वायु के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं व स्थानीय लोगों के सहयोग से इनकी नियमित सार संभाल की जाए। गुप्ता ने आश्‍वासन दिया कि इस प्रकार के प्रयसों के लिए रिको सदैव सहयोग करेगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिनेश आचार्य ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार कि विभिन्न गतिविधियों में सदैव तत्पर रहता है। मीयावाकी मॉडल में दो साल की अल्प अवधि में वृक्षों कि ऊंचाई 8-10 फीट तक हो जाती है। रिको के विधि सलाहकार सोनगरा ने पेड़ लगाए।

वृक्षारोपण का कार्य रोट. डा शंकर लाल विश्नोई के मार्गदर्शन में किया गया। पर्यावरण प्रेमी डा. विश्नोई द्वारा बीकानेर व घड़साना क्षेत्र में पिछले 20 साल से एक लाख से ज्यादा पेड़ लगवाए जा चुके हैं। रिको कॉलोनी के विजय शर्मा ने आरएम गुप्ता का उप्रना पहना कर स्वागत किया व वृक्षों की सार संभाल की जिम्मेदारी ली। रोटरी क्लब के सचिव रोट प्रवीण गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया।

राजस्‍थान : इस महीने भी सरकार को पास करनी होगी ये बड़ी “परीक्षा”…

जयपुर। राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के बाद अब प्रदेश की गहलोत सरकार के सामने इस महीने भी एक और बड़ी “परीक्षा” पास करने की चुनौती खड़ी है। आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर को होने जा रही है। 5 हजार 378 पदों के लिए होने वाली इस सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 घंटे की दो-दो पारियों में होगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रथम पारी की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसी तरह 24 अक्टूबर को भी इसी समय पर दो पेपर होंगे। परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबर या जानकारी पर विश्वास नहीं करें। चयन बोर्ड द्वारा क्षेत्रीय स्तर के मीडिया में जारी खबरों और बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञप्ति को ही अधिकृत माना जाए। परीक्षार्थी किसी भी तरह की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in देख सकते हैं।

बीकानेर : गंगासिंहजी के जमाने से बसे हुए लोगों को भी नहीं मिल रहे पट्टे, भाजपा ने कलक्‍टर और आयुक्‍त से…

बीकानेर में क्रिकेट सट्टा : दो जगह दबिश, तीन जनों को दबोचा

पंजाब के सीएम चन्‍नी भोज के बहाने आ रहे जयपुर, सीएम गहलोत से लेंगे सियासी गुर…

सीएम गहलोत की अपील- अधिकांश मांगें पूरी, शेष भी हो जाएगी, अब लौट आओ…

राजस्‍थान : इस अभियान को लेकर गहलोत कैबिनेट कल होगी बैठक, अन्‍य मुद्दों पर भी…

राजस्‍थान : अवैध खनन पर प्रहार, 36 करोड़ रुपए की वसूली, लेकिन बीकानेर में…

राजस्‍थान : केन्‍द्रीय मंत्री का दावा- मंत्रिमंडल विस्‍तार हुआ तो गिर जाएगी सरकार…

राजस्‍थान : दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- ड्रग के दोषियों को…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!