Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingरोडवेज:मोक्ष कलश योजना, नियमित एक्सप्रेस सेवा में नि:शुल्क हरिद्वार जा सकेंगे...

रोडवेज:मोक्ष कलश योजना, नियमित एक्सप्रेस सेवा में नि:शुल्क हरिद्वार जा सकेंगे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान सरकार की मोक्ष कलश योजना 2020 के तहत राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की नियमित एक्सप्रेस बस में हरिद्वार जाने व आने के लिए मोक्ष कलश के साथ दो यात्रियों को नि:शुल्क यात्रा की अनुमति 5 मई से दी गई है।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि राजस्थान सरकार की मोक्ष कलश योजना 2020 के तहत एक अस्थी कलश के साथ हरिद्वार जाने आने के लिए परिवार के दो सदस्यों को राजस्थान सरकार की ओर से रोडवेज की नियमित एक्सप्रेस बस सेवा में नि:शुल्क यात्रा मुहैया कराई गई है। राजस्थान रोडवेज की ओर से सभी जिला मुख्यालय से हरिद्वार के लिए एक्सप्रेस बस सेवा संचालित की जाती है।

सिंह ने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की वेबसाईट www.rsrtc.rajasthan.gov.in  और www.rsrtconline.rajasthan.gov.in पर ऑनलाईन पंजीयन किया जा सकेगा। मोक्ष कलश योजना 2020 के तहत् पूर्व की भॉति नि:शुल्क यात्रा के लिए पंजीयन के समय मृत व्यक्ति का पूर्ण विवरण, मृत्यु दिनांक, यात्रा हेतु परिवार के सदस्यों के नाम व उम्र, लिंग, आधार/जनाधार, मोबाईल नं. की आवश्यक जानकारी दिया जाना अनिवार्य होगा तथा इससे सम्बन्धित दस्तावेजों की प्रतियां साथ रखनी होगी।

सिंह के अनुसार देवस्थान विभाग की गाईडलाईन के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब से सरकारी कर्मचारी (केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, निगम बोर्ड, राजकीय उपक्रम इत्यादि) एवं आयकर दाता इस सेवा के लिये अधिकृत नहीं होंगे। पंजीयनकर्ता द्वारा उपलब्ध करायी गई जानकारी झूठी/गलत पाये जाने पर किराये के साथ जुर्माने की राशि भी वसूल की जावेगी। राजस्थान से हरिद्वार (उत्तराखण्ड) के लिए राजस्थान रोड़वेज की अन्य सेवाएं भी संचालित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा मृत व्यक्ति की अस्थियों का यथासमय विसर्जन हो सके, इस हेतु उसके परिवार के अधिकतम दो सदस्यों को एक अस्थि कलश के साथ हरिद्वार जाने आने के लिए राजस्थान सरकार की ओर से रोडवेज की एक्सप्रेस बसों में नि:शुल्क यात्रा उपलब्ध करायी गई थी। जिसमें राज्य के किसी भी शहर से 23 मोक्ष कलश व 46 यात्री होने पर विशेष बस सेवा द्वारा हरिद्वार भिजवाया जा रहा था।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!