Hometrendingरोडवेज: एमडी ने दिए यात्रियों को सुगम बस सेवा मुहैया कराने के...

रोडवेज: एमडी ने दिए यात्रियों को सुगम बस सेवा मुहैया कराने के निर्देश …

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर.बीकानेरabhayindia.com राजस्थान रोड़वेज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई।

इसमें एमडी ने मुख्य प्रबन्धकों से कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर से यात्रियों व रोडवेज कर्मियों के बचाव एवं यात्रियों को सुगम बस सेवा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

राजस्थान रोड़वेज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्य प्रबन्धकों से कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर से यात्रियों व रोडवेज कर्मियों के बचाव एवं यात्रियों को सुगम बस सेवा उपलब्ध करवाने के लिए बसों का संचालन यात्री भार के अनुसार करें। साथ ही बस अड्डों पर कोविड-19 से बचाव के लिए विशेष टीमों का गठन करें, जो लगातार हाईपोक्लाराईड से बसों व बस स्टेण्ड को सेनेटाईज करते रहे। यात्री व रोडवेज कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। गठित टीमों की ओर से नो मास्क-नो एंट्री की पूर्ण पालना व थर्मल स्कैनिंग भी की जाए।

एमडी ने कहा कि आगार में यात्रियों को बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए बसें नहीं होने की स्थिति में नजदीकी आगार से बस मय स्टाफ व्यवस्था की जाए। जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान बसों के रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिए।

समन्वय स्थापित करें…

एमडी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी आगारों में स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कोविड वैक्सीनेशन के लिए शिविर लगवाकर सभी 45 वर्ष या अधिक के रोडवेज कर्मियों को वैक्सिनेशन लगवाया जाए। चालक-परिचालकों का पूर्ण रूप से उपयोग नहीं होने पर सर्वाधिक बकाया ओडीआर वाले कर्मी को प्राथमिकता के आधार पर इस अवधि में अवकाश देने एवं चालक-परिचालक को मास्क, दस्ताने एवं हैण्ड सेनेटाईजर उपलब्ध कराया जाए।

गौरतलब है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण कई राज्यो ने लॉक डाउन लगाने के स्थिति में राजस्थान रोडवेज की सेवाएं कई प्रदेशों में पूर्ण रूप से संचालित नहीं होने के कारण बसों के मार्गो को रि-शिड्यूल करने एवं रोडवेज कर्मियों का पूर्ण रूप से उपयोग नहीं होने एवं यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए आज यह बैठक आयोजित की गई थी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular