Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकानेर में सड़कें खस्ताहाल, कांग्रेस का गड्ढे भरो अभियान जारी

बीकानेर में सड़कें खस्ताहाल, कांग्रेस का गड्ढे भरो अभियान जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में सड़कें खस्ताहाल है। मुख्‍य चौराहे व तिराहों पर गडढे होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। मां दुर्गा सर्किल से महिला आईटीआई पटेल नगर जाने वाले मार्ग पर तो सड़क का नामोनिशां ही मिट गया है। इस बीच, कांग्रेस का गड्ढे भरो अभियान आज भी जारी रहा।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि गड्ढे भरो अभियान के तहत आज गोगागेट से महावीर चौक तक गड्ढे भरे गए। अभियान के तहत 4 ट्रॉली मूड कंकर से गोगागेट नोखा रोड कोचर सर्कल कुम्हारों की मोड़ महावीर चौक मार्ग में भरे। इस अभियान में लोग हम से जुड़ रहे हैं। हमें सहयोग भी कर रहे हैं।

उन्‍होंने बताया कि इस कार्यक्रम को हम लगातार करेंगे। नारायण जैन ने बताया भाजपा सरकार को शर्म नहीं आती है कि बीकानेर की जनता दुखी है और यह ऐसी में गाड़ी में घूम कर मजा कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में बलराज नायक, विकास रावत, अकबर जोइया, हंसराज बिश्नोई, गोरधन लाल मीणा, सुमित जोशी, महबूब रंगरेज, नीरज शर्मा, जितेंद्र नायक, नीरज समेजा ,नितिन वत्त्स, विजय खत्री, उमेश पुरोहित शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!