








बीकानेर Abhayindia.com शहर में नाले-नालियां सडांध मार रहे हैं। तो जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी है, इसके चलते राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश का मौसम है इस स्थिति में क्षतिग्रस्त नालियां परेशानी का सबब बन सकती है।
गंगाशहर रोड़ पर नाली कई जगह से क्षतिग्रस्त है, इस कारण दूषित पानी रोजाना सड़क फैल जाता है। इसके चलते वहां से गुजरना दुभर हो जाता है। लगातार पानी सड़क पर पसरा रहने के कारण सड़क भी अब क्षतिग्रस्त हो गई है।
हालात को देखते हुए वार्ड 65 के पार्षद प्रत्याशी व भाजपा नेता कैलाश चंद गुवालानी ने नगर निगम की महापौर व उप महापौर को इस संदर्भ में पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। पत्र के जरिए बताया कि गंगाशहर रोड पर होटल टूरिस्ट के समीप ही नाली टूटी हुई है, इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। पत्र के जरिए बताया है कि इसी तरह सट्टा बाजार में गणेश मंदिर के समीप की नाली कचरे से अटी पड़ी, इसकी सफाई कराई जानी जरूरी है।
पहली किस्त दिलाई जाए…
गुवालानी ने दूसरा पत्र जिला कलेक्टर व नगर विकास नयास सचिव को लिखा है। इसके जरिए अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना 2015 स्वणंजंयती योजना नापासर रोड स्थित निर्माणधीन फ्लेटों के सफल आवेदकों को सरकारी अनुदान की प्रथम किस्त जल्द ही दिलाई जाए।
लोगों ने ऋण लेकर नगर विकाय न्यास को तो राशि पूरी जमा कवाई है, लेकिन कोरोना संक्रमण के इस दौर में बैंक ऋण की किस्त भरना भारी हो रहा है। यदि सरकारी अनुदान की राशि की प्रथम किस्त आवेदकों को मिल जाए तो ऋण व ब्जाज मे कुछ राहत मिल सकती है।


