Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में सड़क हादसा, तीन जनों की मौत, तीन घायल, गमी में...

बीकानेर में सड़क हादसा, तीन जनों की मौत, तीन घायल, गमी में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के जयपुर रोड पर नौरंगदेसर के पास देर रात दो वाहनों में हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में तीन जनों की मौत हो गई, इनमें एक मासूम बच्‍चा भी शामिल है।

घटनाक्रम के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ का एक परिवार बीकानेर में गमी में शामिल होकर देर रात वापस लौट रहा था। नौरंगदेसर के पास श्री डूंगरगढ़ से आ रही पिकअप और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कल्याण दत्त, मनोज सोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, पूजा, निशा, गोपी, बुद्धप्रकाश और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। घायलों का पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!