Hometrendingगहलोत सरकार के निर्णयों की समीक्षा : अफसरों को 300 मामलों की...

गहलोत सरकार के निर्णयों की समीक्षा : अफसरों को 300 मामलों की जानकारी फिर लाने के दिए निर्देश

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल के आखिरी छह महीनों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की जा रही है। भजनलाल सरकार ने इसके लिए कैबिनेट सब कमेटी बनाई है। इस कमेटी की बुधवार को राजस्थान सचिवालय में बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में जमीन आवंटन से संबंधित करीब तीन सौ मामलों को लेकर अफसरों को फिर जानकारी लेकर आने के लिए कहा गया है।

विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि अफसरों को अगली बैठक में भूमि आवंटन से जुड़े मामलों की वर्गीकृत जानकारी लेकर आने को कहा गया है। इसके साथ चिकित्सा और उच्च शिक्षा के ऐसे प्रकरण थे, जिनमें और सत्यात्मक जानकारी चाही गई है। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के संयोजन में हुई बैठक में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा भी शामिल हुए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular