Friday, May 15, 2026
Hometrendingसेवानिवृत्‍त बैंकर्स ने समारोह पूर्वक मनाया स्थापना दिवस

सेवानिवृत्‍त बैंकर्स ने समारोह पूर्वक मनाया स्थापना दिवस

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन का 36वां स्थापना दिवस शिव मंदिर सभागार जेएनवी कॉलोनी में धूमधाम से मनाया। संगठन के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि समारोह में भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबन्धक सुजीत कुमार सुमन व अभिषेक माथुर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न समारोह की अध्यक्षता भूदेव शर्मा ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वलन किया गया तथा संगठन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखा गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक महाप्रबन्धक सुजीत कुमार सुमन ने कहा कि सेवानिवृत बैंकर्स के सेवा से सींचे गये पौधे जैसे बैंक देश के विकास में महत्ती योगदान दे रहे है। सहायक महाप्रबन्धक अभिषेक माथुर ने कहा कि सेवानिवृत बैंकर्स का यह संगठन अपने हितों की रक्षा तो कर ही रहा साथ ही वर्तमान समय में बैंक व ग्राहक के बीच सेतु का काम भी कर रहा, जो बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर पर नलिन सारवाल के संयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई और वर्ष 2013 में बैंक सेवा से सेवानिवृत होने वाले अविनाश चन्द्र खत्री, भूदेव शर्मा, बुलाकीराम राठौड़, जीडी व्यास, गेपी किशन तिवारी, हरिसिंह गुर्जर, झंवर प्रकाश सोनी, कैलाश चन्द्र, कमल किशोर पारीक, केएल व्यास, किशन लाल बारासा, किशन लाल सोनगरा, एमपी सिंह, मोहन राम सुथार, नत्थूराम मेघवाल, ओम प्रकाश साध, राजाराम पांडे, राम किशन चौधरी, श्याम लाल पुरोहित, श्याम सुंदर मोदी, सुरेश कुमार मोदी, मूलचंद मारू को सम्मानित किया गया। इनके अलावा माणक चंद सुथार को मास्टर्स एथलिट प्रतियोगिता में प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर, हुलास चंद व्यास को मास्टर्स की बैंच प्रेस प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने पर तथा शब्द प्रकाश पुरोहित को सराहनीय सेवा के लिये शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिये भूदेव शर्मा, वीके शर्मा, संजय मिश्रा, वंदना सारवाल, जेआर सेठी, आरके ग्रोवर, पवन कुमार शर्मा, हुलास चंद व्यास, मनीषा आर्या सोनी, वीके सक्सेना, सरोज बोड़ा का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक वाई के शर्मा-योगी, राष्ट्रीय महासचिव नंद लाल पंचारिया, गौरी शंकर खत्री व केआर उपाध्याय ने संबोधित किया। अतिथियों को संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। संचालन सैयद मुश्ताक अली ने किया। समारोह मेंं आरके श्रीमाली, रामेश्वर सुथार, एसएल टेलर, मांगी लाल सेवग, जेठाराम चौधरी, डीएल भटेजा का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!