Friday, May 15, 2026
Hometrendingसेवानिवृत बैंक एसोसियेशन 17 दिसम्‍बर को मनाएगी 36वां स्थापना दिवस

सेवानिवृत बैंक एसोसियेशन 17 दिसम्‍बर को मनाएगी 36वां स्थापना दिवस

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन का 36वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सचिव आरके शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष भूदेव शर्मा की अध्यक्षता और वाईके शर्मा योगी के विशेष आतिथ्य में सीनियर सिटीजन मनोरंजन केन्द्र जेएनवी में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जेएनवी के शिव मंदिर सभागार में 17 दिसंबर को 11 बजे कार्यक्रम की शुरूआत होगी जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी और वर्ष 2013 में सेवानिवृत सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा। विशिष्ट उपलब्धियां धारक सदस्यों को भी सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम सहभोज के साथ संपन्न होगा। बैठक में नलिन कुमार सारवाल, डीएल भटेजा, माणक चंद सुथार, मांगी लाल सेवग, आनंद शुक्ला, सुरेश शर्मा, सीएस आचार्य, सैयद मुश्ताक अली, जेपी वर्मा-गुल्लु, रवि राजवंशी, जीएस खत्री सहित विशेष आमंत्रित पीके जोशी, पन्ना लाल सुथार, राजाराम पांडे, एसके मोदी, गिरधर अग्रवाल, कमल चंद तंबाली, प्रेम शरण गुप्ता, अविनाश राजवंशी, मोहन लाल मेघवाल, मनोज कुमार रंगा, आरपी धवल सहित अन्य उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!