Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingबीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की विभिन्न चौदह परीक्षा परिणाम घोषित

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की विभिन्न चौदह परीक्षा परिणाम घोषित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से आज विभिन्न चौदह परीक्षाओ के परीक्षा परिणाम परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश जोशी द्वारा घोषित किया गया। उप कुलसचिव परीक्षा जय भास्कर ने बताया कि जारी किए चौदह परीक्षा परिणामों के अन्तर्गत दिसंबर-2022 के एमबीए प्रथम सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षा, एमबीए तृतीय सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षा,एमबीए (एबीएम) प्रथम सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षा, एमबीए (एबीएम) तृतीय सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षा, एमसीए प्रथम सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षा, एमसीए तृतीय सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षा दिसंबर-2022 ,एमसीए छंटवा सेमेस्टर बैक परीक्षा जून-2023, एम.टेक चतुर्थ सेमेस्टर मुख्य परीक्षा जून-2021 के परिणाम घोषित किए गए हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मंशानुरूप विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा प्रणाली की सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में डिजिटल मूल्यांकन व्यवस्था को लागू किया गया हैं। घोषित परिणाम की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर अंबरीष शरण विद्यार्थी ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की और उनकी उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!