बीकानेर abhayindia.com पीबीएम के श्वसन रोग विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष व्यवस्थाएं की है। अस्पताल में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जा रहा है।
श्वसन रोग विभाग के प्रभारी डॉ.गुंजन सोनी ने अभय इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि इन दिनों श्वसन रोग विभाग में मरीजों का तांता लगा है, इसके चलते नई व्यवस्था के साथ प्रत्येक व्यक्ति के मास्क लगा होना अनिवार्य कर दिया है। परिसर में प्रवेश से पहले सेनेटाइजर से हाथ साफ करना जरूरी है। वहीं आउटडोर में एक साथ भीड़ एकत्रित नहीं हो इसकी खास व्यवस्था की गई है। डॉ. सोनी ने बताया कि विभाग में शुद्ध पेयजल रोगियों को मुहैया करवाया जाता है।
श्वसन रोग पर प्रभाव…
डॉ.सोनी के अनुसार कोरोना श्वसन तंत्र पर ज्यादा प्रभाव डालता है। ऐसे में जिनमे इस तरह के लक्षण दिखाई देते है, उनकी कोरोना जांच कराई जाती है, फिर पॉजिटिव आने पर उसे कोविड सेन्टर भेज दिया जाता है। ताकि संक्रमण से बचा जा सके। डॉ. सोनी ने बताया पीबीएम के श्वसन विभाग का परिसर और आउटडोर वर्तमान में सबसे बड़ा है।

किसी तरह की कोताही नहीं…
कोरोना को लेकर विभाग पूरी तरह से मुस्तैदी व सतर्कता बरत रहा है। कोई कोताही नहीं हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
डॉ.गुंजन सोनी के अनुसार लोगों में अब जागरुकता आई है। पहले लोग केवल मेडिसिन के चिकित्सक से ही सलाह लेते थे, लेकिन अब लोगों के पता है कि प्रत्येक रोग के विशेषज्ञ चिकित्स है। सोनी ने कहा है कि लोग कोविड का टीका अवश्य लगवाएं, किसी तरह का संकोच नहीं करें।














