Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : कोरोना कर्मवीरों का सम्मान, सेठ छगनमल जमनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट...

बीकानेर : कोरोना कर्मवीरों का सम्मान, सेठ छगनमल जमनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट की पहल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सेठ छगनमल जमनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट और भाजपा गंगाशहर मंडल के तत्वावधान में आज कोरोना कर्मवीरों को सम्मानित किया गया।

भाजपा गंगाशहर मण्डल महामंत्री शिखरचन्द डागा के अनुसार केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की प्रेरणा से सेठ छगनमल जमनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गंगाशहर मण्डल की ओर से सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया।

इसमें पहली पंक्ति के कोरोना कर्मवीर चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया, साथ ही उन्हें मास्क भी वितरित किए गए। इस दौरान पूरी अस्पताल को सेनेटाइज किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से बीते एक सप्ताह से गंगाशहर मण्डल के तत्वावधान में लगातार सेनेटाइजर छिड़काव का कार्य चल रहा है।

इस मौके पर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, मण्डल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, मण्डल महामंत्री शिखरचन्द डागा, महामंत्री प्रकाश मेघवाल, उपाध्यक्ष शिवशंकर बच्छ, आइटी संयोजक कमल गहलोत, उपाध्यक्ष जीवराज गहलोत, पार्षद सुमन छाजेड़, पार्षद शिव पडि़हार, पार्षद भंवर साहू, पार्षद रामदयाल पंचारिया, पार्षद बजरंग सोखल, सोहनलाल सुराणा, रघुवीर प्रजापत, गोविन्द सारस्वत, सोहन लाल सुराणा, रवि राजपुरोहित सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!