Hometrendingप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एच. पी. व्यास को एयरलिफ्ट से मेदांता ले जाया...

प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एच. पी. व्यास को एयरलिफ्ट से मेदांता ले जाया गया

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( डीआरडीओ) के पूर्व निदेशक तथा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एच. पी. व्यास को उपचार के लिए रविवार दोपहर में दिल्ली की मेदांता हॉस्पिटल में एयर लिफ्ट द्वारा शिफ्ट किया गया है। रविवार दोपहर 2 बजे बीकानेर के पी. बी. एम. हॉस्पिटल से ट्रेफिक पुलिस के इंचार्ज सी आई प्रदीप चारण के निर्देशन में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर नाल हवाईअड्डे से एयर एंबुलेंस के द्वारा मेदान्ता हॉस्पिटल में उन्हें शिफ्ट किया गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मेदान्ता प्रशासन और सम्बन्धित चिकित्सकों से की वार्ता कर डॉ. व्यास के उचित देखभाल व यथावश्यक चिकित्सा के लिए चर्चा की।

आपको बता दें कि डॉ. व्यास कोरोना के बाद कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित है और बीकानेर के आचार्य तुलसी कैंसर हॉस्पिटल के डॉ. पुखराज साध से इलाज ले रहे हैं। डॉ. व्यास ने बीकानेर के गांव-गांव जाकर विज्ञान के प्रयोगों के माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जगाई और साथ ही शिक्षा की भी अलख जगाई है। उन्होंने अपने साथ युवाओं की एक टीम गठित कर लर्निंग बाई डूंईंग कॉन्सेप्ट को प्रत्येक स्कूल तक पहुंचाने की पहल शुरू की है, जिसे बहुत ही सराहना मिल रही है।

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 (REET) में सख्ती और सजगता के चलते जिला पुलिस स्पेशल टीम एवं गंगाशहर थाना पुलिस ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही पांच अभ्यर्थियों को दबोच लिया गया। इतना ही नहीं गंगाशहर पुलिस की सूचना पर बीकानेर की जेएनवीसी थाना पुलिस, अजमेर के किशनगढ़ एवं सीकर के नीमकाथाना में एक-एक अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रीतिचन्द्रा ने बताया कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा में नकल को रोकने के लिए पुलिस नकल गिरोह पर नजर रखे हुए थे। इसी बीच मुखबिर से नकल गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली। जिला पुलिस स्पेशल टीम एवं गंगाशहर पुलिस को सतर्क किया। गंगाशहर व डीएसटी ने नोखा रोड स्थित नया बस स्टैंड से एक महिला समेत पांच लोगों को दबोचा, जिनके पास से नकल कराने वाली सामग्री जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक चन्द्रा के मुताबिक नकल माफिया तुलसाराम ने प्रदेशभर में 25 से अधिक लोगों को विशेष डिवाइस लगी चप्पलें उपलब्ध कराई थी। पुलिस अब तक प्रदेशभर से आठ अभ्यर्थियों को पकड़ चुकी हैं। शेष अभ्यर्थियों की पहचान करने में लगी है। आरोपी तुलसाराम ने एक अभ्यर्थी से सात लाख रुपए में सौदा किया था। एडवांस के तौर पर चेक व स्टांप पेपर लिया था।

इनको किया गिरफ्तार…

राजलदेसर के जगेणिया निवासी मदनलाल पुत्र भीखाराम जाट, गोपाल कृष्ण पुत्र रामलाल जाट, चूरू, राजलेदसर के रामपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र बेगाराम जाट, नोखा के भादला निवासी त्रिलोकचंद पुत्र भंवरलाल जाट एवं चूरू के रतनगढ़ निवासी किरण कुमारी पत्नी नरेन्द्र कुमार को पकड़ा गया। इनके पास से मोबाइल, ब्लूटूथ, माइक्रो ईयरफोन, मोबाइल चिप आदि जब्त किए गए।

तुलसाराम है नकल गिरोह का सरगना

नकल गिरोह का मास्टर माइंड सुजानगढ़ हाल पवनपुरी निवासी तुलसाराम कालेर बताया जा रहा है जो पहले भी नकल प्रकरण में पकड़ा जा चुका है। गंगाशहर थानाप्रभारी राणीदान उज्ज्वल ने बताया कि तुलसाराम ने नकल कराने की जिम्मेदारी उठा रही थी। उसने अभ्यर्थियों को ब्लूट्रूथ डिवाइस लगी विशेष चप्पल अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई थी। ब्लूटूथ में एक चिप लगी हुई थी जो अभ्यर्थी के कान में लगे माइक्रो ईयरफोन से कनेक्ट था। ब्लूट्रूथ डिवाइस में एक चिप लगी थी, जिसे मोबाइल की सिम से कनेक्ट किया गया। परीक्षा केन्द्र में जाने से पहले तुलसाराम ने मोबाइल फोन से ब्लूटूथ को कनेक्ट कर लिया। बाद में वह प्रश्न-पत्र में से प्रश्नों का हल करके मोबाइल के माध्यम से अभ्यर्थियों को बताता।

जेएनवीसी सीआई अरविन्द्र भारद्वाज ने बताया कि गंगाशहर पुलिस के अलर्ट के बाद थाना पुलिस सजग हो गई। पुलिस ने परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के पहनावे पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी बीच सेंट पॉल स्कूल में एक अभ्यर्थी जो चप्पल पहन कर आया था। पुलिस ने उस चप्पल पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। प्रथम पारी का पेपर देकर जब श्रीडूंगरगढ़ के नया कल्याणसर निवासी सुरजाराम (30) पुत्र पूर्णाराम जाट आया और उसने चप्पल पहनी तब उसे दबोच लिया गया। उसे पकड़ कर थाने ले आए, जिससे पूछताछ की जा रही है। इसी प्रकार अजमेर के किशनगढ़ में आचार्य धर्म सागर स्कूल में हाईटेक डिवाइस से नकल करते गणेशाराम ढाका एवं सीकर के नीमकाथाना के गंगाबाल निकेतन स्कूल में बीकानेर निवासी अभ्यर्थी उदाराम को नकल करते पकड़ा। आपको बता दें कि एएसपी सिटी शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया के नेतृत्व में सीओ सदर पवनकुमार भदौरिया, डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणिया, गंगाशर सीआइ राणीदान उज्ज्वल, बीछवाल सीआइ मनोज शर्मा, एसआई जयसिंह, एएसआई रामकरणसिंह, हैडकांस्टेबल कानदान सांदू, अब्दुल सत्तार, साइबर सेल के दीपक यादव, कांस्टेबल वासुदेव, सवाईसिंह व साइबर सेल का कांस्टेबल दिलीप सिंह आदि शामिल थे।

मंत्री भाटी के सामने बिफरे कांग्रेसी, हमारी कोई सुनवाई नहीं होती, क्‍या फायदा ऐसे राज का…

राजस्‍थान की सियासत को लेकर दिल्‍ली में अहम बैठक आज

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट योजना में मिलेगा ब्‍याज रहित 50 हजार रूपये तक का ऋण

प्रशासन शहरों के संग अभियान : निगरानी के लिए सरकार ने लगाए रिटायर्ड आरएएस और चीफ टाउन प्‍लानर्स, बीकानेर में…

वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर हमला : कहा- यह मामला जंगलराज का उदाहरण ही तो है…

गहलोत सरकार एक्‍शन मोड में, जनता से जुड़े और विकास में तेजी को लेकर होंगे बड़े फैसले…

बीकानेर में प्रशासन गांवों के संग अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्‍त

राजस्‍थान में भी बगावत होने वाली है, भाजपा नेता का दावा…

कांग्रेस आलाकमान की नई रणनीति : राजस्‍थान में पहले संगठन होगा मजबूत, नवरात्र के बाद होगा ये काम…

“ऑपरेशन पंजाब” के बाद अब ‘ऑपरेशन राजस्थान’ की खबरें, राहुल-पायलट की मुलाकात के मायने…

राजस्थान भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक, 2021 ध्वनिमत से पारित, अब बाड़ों का हो सकेगा आवासीय आवंटन

राजस्‍थान में शुरू हुआ फिल्मों की शूटिंग का दौर, बॉबी देओल, राजकुमार सहित

प्रशासन शहरों और गांव के संग अभियान में राजस्‍व सेवा के कर्मचारी-अधिकारी लगाएंगे अड़ंगा!

दुर्घटनाओं में घायल होने वालों को अस्‍पताल पहुंचाने पर मिलेगा इनाम, सरकार ने…

राजस्‍थान में अभी नहीं होगी मानसून की विदाई, आगे खिसक रही तारीख, इन इलाकों में…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular