






बीकानेर Abhayindia.com भामाशाह मोहता परिवार की ओर से मशहूर भजन सम्राट अनूप जलोटा की मंगलवार को आयोज्य संगीत संध्या की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भजन सम्राट सोमवार दोपहर में बीकानेर पहुंच गए। शाम को मोती भवन के सभागार में उन्होंने सेठ रामगोपाल गोरधन दास मोहता धर्मार्थ ट्रस्ट के फोल्डर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान सेठ रामगोपाल गोरधन दास मोहता धर्मार्थ ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी राजेन्द्र कुमार मोहता, मोहता रसायनशाला के ट्रस्टी वीरेन्द्र कुमार मोहता, वृन्दा अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, ट्रस्ट के प्रबन्धक योगेश पुरोहित एवं गिरिराज खैरीवाल भी साथ में रहे।
इस दौरान वृन्दा अग्रवाल एवं सिद्धार्थ अग्रवाल ने बुके भेंट कर अनूप जलोटा का अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि यह भव्य आयोजन 16 दिसंबर 2025 को सायं 5 से 8 बजे तक महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रवेश केवल एन्ट्री पास के माध्यम से ही दिया जाएगा। एन्ट्री पास का किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं रखा गया है। ऑडिटोरियम में लगभग 1000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।


