Homeराजस्थाननववर्ष पर पार्टी करने से पहले पढ़ लें ये खबर, गहलोत सरकार...

नववर्ष पर पार्टी करने से पहले पढ़ लें ये खबर, गहलोत सरकार ने किया ये फैसला…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की गहलोत सरकार ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर सभी तरह के समारोह और एकत्रीकरण पर रोक लगा दी है। राज्य के सभी नगर जिनकी आबादी एक लाख से अधिक है। इनमें नववर्ष की पूर्वसंध्या को रात्रि 8 बजे से 1 जनवरी प्रातः 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। इन क्षेत्रों में बाजार रात्रि 7 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने यह अहम निर्णय लिया है। राज्य के गृह विभाग ने इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नववर्ष की पूर्व संध्या पर किसी भी तरह की आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध रहेगा। हालांकि घर पर रहकर न्यू ईयर का सेलिब्रेशन मना सकते हैं।

गृह विभाग के आदेश से साफ हो गया हैं कि इस बार न्यू ईयर का जश्न फीका होने वाला है। हाल में सीएम अशोक गहलोत ने अपने मैसेज में दीपावली की तरह नये साल पर भी आतिशबाजी से बचने, न्यू ईयर पर भीड़भाड़ से बचने व घरों पर रहकर परिवार संग नये साल की खुशियां मनाने का आग्रह किया था।

गृह विभाग के आदेश में सुप्रीम कोर्ट के उन आदेशों का भी हवाला दिया, जिसमें कोरोना से बचने के लिए जारी गाइडलाइनों की सख्ती से पालना करने के लिए कहा है। कोरोना महामारी के समय में स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखने का हवाला दिया गया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular