Saturday, June 20, 2026
Hometrendingईसीबी के 17 कार्मिकों को पुन: नियुक्ति के आदेश, महावीर रांका ने...

ईसीबी के 17 कार्मिकों को पुन: नियुक्ति के आदेश, महावीर रांका ने कहा- असत्‍य पर हुई सत्‍य की जीत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

ECB

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज (ईसीबी) से कार्यमुक्‍त किए गए 17 कार्मिकों की सेवाएं पुन: सुचारू करने के आदेश जारी हो गए हैं। कुलसचिव की ओर से आज इस आशय का आदेश जारी‍ करने के साथ ही कर्मचारियों में खुशी की लहर छा गई है। वहीं, इस मामले को लेकर भाजपा नेता महावीर रांका की अगुवाई में डेढ महीने तक आमरण अनशन करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी हर्ष की लहर दौड गई है। इस आदेश पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा है कि यह आदेश असत्‍य पर सत्‍य की जीत का परिचायक है। इसके अलावा आंदोलन को समर्थन करने वाले लोगों के संघर्ष की भी यह जीत है। रांका ने कहा कि कर्मचारी हितों को लेकर आगे भी जरूरत पडने पर संघर्ष के लिए वे तैयार रहेंगे।

आपको बता दें कि कुलसचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि “तकनीकी शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के पत्र कमांक एफ. 22 (1) . व्हि. 2021 जयपुर दिनांक 05.04.2023 के द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर में दायर [बाद संख्या एसबी सिविल रिट पीटिशन संख्या 5018/2022 नवरत्न लय बनाम राजस्थान राज्य व अन्य एवं 03 अन्य पीटिशन संख्या (4906/2022, 4967/2022 एवं 5013/2022) में दिनांक 07.05.2022 को पारित स्थगन आदेश की अनुपालना में महाविद्यालय के आदेश कमांक एफ (22) ईसीबी प्रशासन 520/2022/117/983 दिनांक 25.03.2022 के द्वारा जिन निम्नानुसार कार्मिकों की सेवायें समाप्त की गई थी, उन कार्मिकों की सेवाओं को पूर्वानुसार सुवास किया जाता है। साथ ही इनको देशन पूर्वानुसार ही देय होगा।

यह आदेश राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर पीठ में लम्बित एसबीडीवी के पारित निर्णय दिनांक 24.1.2023 के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में दायर एसएलपी में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।”

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!