Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकाणा ब्लड सेवा समिति के अध्यक्ष रवि ने प्लेटलेट्स का 40वां रक्तदान...

बीकाणा ब्लड सेवा समिति के अध्यक्ष रवि ने प्लेटलेट्स का 40वां रक्तदान किया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकाणा ब्लड सेवा समिति के अध्यक्ष रवि व्यास पारीक में आज एक 55 वर्षीय लिवर डैमेज महिला के लिए प्लेटलेट्स का 40वां रक्तदान किया। गंगाशहर के समाजसेवी दीपक सारस्वत के पास प्लेटलेट का केस आने पर उन्होंने रवि व्यास पारीक को फोन कर इस केस के बारे में अवगत करवाया। मरीज की परिस्थिति को देखते हुए पारीक ने अपने सारे कामों को छोड़ तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल के ब्लड बैंक पहुंचे और आवश्यक सारे टेस्ट कराने के बाद अपनी 40वां रक्तदान SDP के रूप में किया।

आपको बता दें कि बीकाणा ब्लड सेवा समिति गत कई वर्षों से लगातार लाईव एवं विभिन्न स्थानों पर ब्लड कैम्प कर रक्तदान करवाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाती है। इस मौके पर दीपक सारस्वत, पवन कुमार मारू, प्रदीप सिंह रूपावत, पंकज पारीक, संदीप पारीक एवं मौहम्मद फारूक चौहान उपस्थित थे।

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!