बीकानेर Abhayindia.com बालचन्द राठी मैमोरियल चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा आज कमला देवी राठी की प्रथम पुण्यतिथि पर “श्री कृष्ण अन्न क्षेत्र” के 251 चयनित परिवारों को राशन किट वितरित की गई।
ट्रस्ट के प्रन्यासि जुगल राठी ने बताया कि यह संस्था कई वर्षों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हैं जिसमें इन परिवारों को प्रत्येक माह राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। मेरी माताजी स्वयं भी इस ट्रस्ट में समय–समय पर अपना योगदान देती थी। निज निवास बालकमल में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, कन्हैया लाल कल्ला, चम्पक मल सुराणा, बसन्त नौलखा, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, प्रशांत कंसल, सुशील कुमार, अनिल सहाय सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।















