Friday, May 15, 2026
Hometrendingआरएएस परीक्षा-2023 : साक्षात्कार का परिणाम जारी, 2166 अभ्यर्थी वरीयता सूची में...

आरएएस परीक्षा-2023 : साक्षात्कार का परिणाम जारी, 2166 अभ्यर्थी वरीयता सूची में सम्मिलित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से बुधवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार का परिणाम जारी किया गया। इसमें 2166 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में सम्मिलित किया गया है।

आयोग द्वारा राज्य सेवा के 491 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 481 कुल 972 पदों के विरूद्ध 2188 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 21 अप्रेल 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक चरणबद्ध रूप से किया जा रहा था। परिणाम संबधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा के अन्तर्गत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया था। इसमें आवेदित 6 लाख 96 हजार 969 अभ्यर्थियों में से 4 लाख 57 हजार 927 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।

20 अक्टूबर 2023 को जारी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के क्रम में 19 हजार 352 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों के लिए आयोग द्वारा 20 से 21 जुलाई 2024 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 16 हजार 405 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। मुख्य परीक्षा का परिणाम 2 जनवरी 2025 को जारी किया गया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!