






बीकानेर Abhayindia.com ब.ज.सि रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय की छात्रा भावना पड़िहार ने डॉ. भीमराम अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय जयपुर की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

भावना पड़िहार ने विधि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एलएल.एम. 2023-24 में 1000 में से 661 अंक प्राप्त कर प्रथम वरीयता प्राप्त की है। साथ ही सत्र 2022-2023 के लिए जारी विश्वविद्यालय वरियता सूची में छात्रा लविना मोदी ने वरीयता में द्वितीय स्थान अर्जित किया है। छात्रा लविना ने 1000 में से 683 अंक प्राप्त किए।

इसी क्रम में महाविद्यालय की छात्रा उर्वशी व्यास ने भी वरीयता में आठवां स्थान (2023-2024) प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में महाविद्यालय की 3 छात्राओं ने अपना स्थान बनाकर बीकानेर का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति के सुनिल रामपुरिया ने महाविद्यालय प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ को बधाई प्रेषित की। महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. अनंत जोशी ने इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए सभी संकाय सदस्यों को बधाई दी एवं मिठाईयां बांटी। प्राचार्य ने भविष्य में महाविद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करने के लिए समस्त स्टाफ को प्रेरित किया। प्राचार्य जोशी ने बताया कि महाविद्यालय की उक्त छात्राओं को विश्वविद्यालय द्वारा जयपुर में आयोजित होने वाले आगामी दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


