Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर में जुटेंगे रक्‍तवीर, 26 को होगा सम्‍मान समारोह, देश के कोने-कोने...

बीकानेर में जुटेंगे रक्‍तवीर, 26 को होगा सम्‍मान समारोह, देश के कोने-कोने से आएंगे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में सक्रिय रूप से कार्यरत बीकाणा ब्लड सेवा समिति की रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस अलायन्स कैरियर इंस्टिट्यूट में आयोजित हुई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी रविशंकर ओझा ने आगामी 26 जून को नेशनल अवार्ड सेरेमनी-2022 कार्यक्रम से अवगत करवाया। समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि व्यास पारीक ने बताया कि बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.) वर्ष 2018 से संपूर्ण हिंदुस्तान में कहीं भी रक्त की जरुरत होने पर रक्तदाता उपलब्ध करवाकर मरीज की जान बचाने का कार्य लगातार कर रही है। इसी क्रम में 26 जून को बीकानेर की धरा पर प्रथम बार देश के कोने-कोने में ब्लड की सेवा में समर्पित संस्थाओं का संगम किया जा रहा है। श्री गणेशम रिसॉर्ट्स में यह सम्मान समारोह रखा गया है।

पारीक ने बताया कि शायद ही देश में ऐसा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है जो बीकानेर में पूरे हिन्दुस्तान की लगभग 120+ संस्थाएँ लगभग हर राज्य के साथ साथ राजस्थान के जिलों में भी कार्यरत्त संस्था भी आयेगी और उनको एक मंच पर लाकर बीकानेर के डोनरों को मोटिवेट किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव विक्रम इछपुल्याणी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इन्द्र कुमार चाण्डक ने समिति को सहयोग के लिए धन्यवाद जताया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!