Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराज्‍यसभा चुनाव : अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, कुल...

राज्‍यसभा चुनाव : अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, कुल 6 मैदान में…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में रिक्त होने वाली चार राज्यसभा सीटों के लिए कुल 6 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को पांच उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है।

राजस्थान में राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. जोगाराम ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल बालकृष्ण वासनिक एवं प्रमोद कुमार ने तथा भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम तिवाड़ी व निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने मंगलवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है। सोमवार को निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। राज्य सभा की रिक्त होने वाली चार सीट के लिए कुल 6 उम्मीदवारों की ओर से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए है।

उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा विधानसभा भवन के भूतल स्थित कक्ष संख्या 751 में 1 जून को दोपहर 1.30 बजे से की जायेगी। तथा 3 जून को दोपहर 3.00 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकती है। मतदान होने की स्थिति में 10 जून को प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक मतदान होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!