Saturday, May 16, 2026
Hometrendingराज्यसभा चुनाव-2024 : नामांकन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी...

राज्यसभा चुनाव-2024 : नामांकन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 के लिए 8 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी, इसके साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी, 2024 तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे।

राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया राज्य विधानसभा परिसर में होगी। श्री गुप्ता ने इसके लिए बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। गुप्ता ने विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 फरवरी को होगी, जबकि 20 फरवरी तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान 27 फरवरी को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी से पूर्व सम्पन्न कर ली जाएगी। आपको बता दें कि प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए निर्वाचन सम्पन्न होना है, जो 3 अप्रैल 2024 को रिक्त हो रही हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!