Friday, June 5, 2026
Hometrending“सीकर बॉस” नाम से बुलाते थे राजू ठेहट को, लग्‍जरी लाइफ जीन...

“सीकर बॉस” नाम से बुलाते थे राजू ठेहट को, लग्‍जरी लाइफ जीन का था शौकीन, गोदारा ने ली मर्डर की जिम्‍मेदारी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के सीकर में आज सुबह गैंगवार में मारे गए कुख्‍यात गैंगस्‍टर राजू ठेहट के मर्डर की जिम्‍मेदारी लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के गैंगस्‍टर रोहित गोदारा ने ली है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। गैंगस्‍टर राजू ठेहट लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन था। उसे सीकर बॉस के नाम से बुलाया जाता था। वह महंगी कार और बाइक पर काफिले के साथ घूमता था। इस घटना का एक बदमाश ने वीडियो भी बनाया। राजू ठेहट के मर्डर के बाद बदमाश अल्‍टो कार से भाग निकले।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि राजू ठेहट का मकान शहर के पिपराली रोड पर है। बदमाशों की फायरिंग में नागौर के एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक फायरिंग का वीडियो बना रहा था। इसलिए बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग कर दी।

इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में चार बदमाश नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे हथियार लैस होकर भागते नजर आ रहे हैं। इस सनसनीखेज मर्डर केस के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आ गए हैं। एक फुटेज में दिख रहा है ठेहट के घर के सामने एक ट्रैक्टर आकर रुकता है और चारपांच बदमाश उसमें से हथियार निकालकर बाहर खड़े ठेहट पर फायरिंग करना शुरू कर देते हैं। बदमाश 30-40 सेकेंड तक गैंगस्टर राजू पर फायरिंग करते दिख रहे हैं। गोली मारने के बाद बदमाश कुछ सेकेंड बाद वापस और जमीन पर पड़े राजू को चेक किया कि कहीं वह जिंदा तो नहीं है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!