Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingराजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक का आगाज 23 से, प्रतिभाओं को...

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक का आगाज 23 से, प्रतिभाओं को तलाशने के लिए 7-7 खेल होंगे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com खेल प्रतिभाओं को तलाशने एवं तराशने के लिए राज्य खेलों की तर्ज पर राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का आगाज 23 जून, 2023 को होगा। खेलों में भाग लेने के लिए सभी आयुवर्ग के इच्छुक खिलाड़ी राजीव गांधी ओलम्पिक की अधिकृत वेबसाइट www.rajolympic.rajasthan.gov.in पर अपने जन आधार का विवरण डालकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक में होगा 7-7 खेलों का आयोजन : ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक के तहत 7-7 खेलों का आयोजन होगा । ग्रामीण ओलम्पिक के तहत कबड्डी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, शूटिंग बॉल, रस्साकशी का आयोजन होगा तो वहीं, शहरी ओलम्पिक के तहत कबड्डी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

पंचायत/पालिका से राज्य स्तर तक होंगे आयोजन : ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 दिन, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 5 दिन, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 3 दिन एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 दिन आयोजित होंगी, वहीं शहरी ओलम्पिक के तहत पालिका स्तरीय प्रतियोगिताएं 6, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 3 दिन एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 आयोजित होंगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!