Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingबीकानेर : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन चलाएगा जागरूकता अभियान, पोस्टर का...

बीकानेर : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन चलाएगा जागरूकता अभियान, पोस्टर का हुआ विमोचन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जागरुकता का अभियान चलाया जाएगा।

इसके पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार किराडू, प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान, राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला और कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने जनेश्वर भवन में किया।

संगठन की जिला संयोजक उमा सुथार ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का बच्चों पर सर्वाधिक असर पडऩे की संभावना जताई जा रही है। इस देखते हुए आमजन को जागरुक करने के लिए बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जाएगा। इसमें पार्षदों एवं पार्षद प्रत्याशियों की मदद से घर-घर तक पहुंचने के प्रयास होंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मास्क लगाने, सोशल डिसटेंसिंग रखने नियमों की पालना करने, अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने के प्रति जागरुक किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजय शंकर बोहरा प्रतिदिन रात्रि 8 से 9 एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील तंवर दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श देंगे।

कार्यक्रम में जावेद पडि़हार, अकबर ,रमजान कच्छावा, शिव शंकर बिस्सा, प्रफ्फुल हटीला, हजारी मल देवड़ा, कुसुम भाटी, ताहिर हुसैन, वसीम खिलजी, सरोज कूकणा, गौरी शंकर गहलोत, भागीरथ सुथार, भावना जोशी, रेखा जोशी, सुनयना पुरोहित, अनिल पारीक, गणपत प्रजापत, हर्षवर्धन जोशी, रामचंद्र ओझा, राहुल व्यास, जोगेन्द्र दम्माणी, लक्ष्मी कांत बिस्सा एवं भीम सेवग मौजूद रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!