Thursday, June 25, 2026
Homeबीकानेरराजस्थान का रण : मंत्री के खिलाफ बीकानेर के व्यास लड़ेंगे चुनाव!

राजस्थान का रण : मंत्री के खिलाफ बीकानेर के व्यास लड़ेंगे चुनाव!

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के खिलाफ उनके ही विभाग के एक सहायक सचिव और अधिकारी नेता रहे महेश व्यास चुनाव लड़ सकते हैं। व्यास के लिए संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ ने मांग उठाई है। महासंघ के संगठन मंत्री बाबू लाल राजावत ने मांग की है कि सचिवालय अधिकारी सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष महेश व्यास को मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट दें। राजावत ने कहा कि व्यास को टिकट देने पर कर्मचारियों और मजदूरों की ओर से पूरा समर्थन दिया जाएगा।

गौरतलब है कि बीकानेर मूल के महेश व्यास फिलहाल सचिवालय के स्वास्थ्य शिक्षा विभाग में सहायक सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि वह स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के खिलाफ चुनाव लडऩे के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। राजावत ने कहा कि महेश व्यास विभिन्न समाजों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें विभिन्न समाजों के बीच में अच्छी पकड़ हैं। व्यास सचिवालय कर्मचारी सेवा संघ और सचिवालय अधिकारी सेवा के अध्यक्ष रह चुके हैं। व्यास के लिए कांग्रेस से ही टिकट की मांग क्यों की जा रही है और वे इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे? इन सवालों का जवाब नहीं दिया गया।

जानकार बताते हैं कि महेश व्यास टिकट की मांग के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी विवेक बंसल सहित पार्टी के अन्य नेताओं से भी मिल चुके हैं। व्यास ने पिछले चुनाव के दौरान भाजपा से बीकानेर पश्चिम विधानसभा से टिकट मांगी थी।

भाजपा के दिग्गज नेता को बंदूक से गोली मारकर स्वागत करने की धमकी

बीकानेर संभाग : सरहद पर पाक की नापाक साजिश फेल, एक जने को मार गिराया

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!