Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर: राजस्थानी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कल, 900 विद्यार्थी भाग लेंगे...

बीकानेर: राजस्थानी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कल, 900 विद्यार्थी भाग लेंगे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ की 37वीं पुण्यतिथि पर 16 फरवरी को राजस्थानी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें लगभग 900 विद्यार्थी भाग लेंगे।

आयोजन प्रभारी व्यास योगेश राजस्थानी ने बताया कि प्रतियोगिता ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर होगी। प्रतियोगिता में दिवंगत मुरलीधर व्यास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के अलावा राजस्थान कला एवं साहित्य से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। व्यास के व्यक्तित्व-कृतित्व पर आधारित पत्रक विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाया गया है।

प्रतियोगिता में 75 प्रतिशत प्रश्न इसके आधार पर ही पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन प्रतियोगिता शहर की 15 स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों में होगी। इसमें नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों को सोमवार को लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!