Saturday, June 20, 2026
Homeराजस्थानराजस्‍थान : 22 जिलों में धूलभरी आंधी चलने का यलो अलर्ट

राजस्‍थान : 22 जिलों में धूलभरी आंधी चलने का यलो अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को 22 जिलों में धूलभरी आंधी चलने का यलो अलर्ट दिया।

विभाग के अनुसार, आज और कल बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, पाली, अलवर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार शाम को भी प्रदेश के कई जिलों में धूलभरी आंधी चलने व हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार, आगामी तीन और चार मई को केवल हल्के दर्जे का मेघगर्जन होने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!