Wednesday, June 24, 2026
HometrendingRajasthan Weather : कोहरे में लिपट कर आई सर्दी, तेजी से उतरने...

Rajasthan Weather : कोहरे में लिपट कर आई सर्दी, तेजी से उतरने लगा पारा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com देश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने के साथ ही मैदानी इलाकों में सर्दी का अहसास भी बढने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बर्फबारी के चलते राजस्थान के साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हिस्सों में तापमान में बड़ी गिरावट होने की संभावना है और सर्दी तेज हो सकती है।

विभाग के अनुसार, उत्‍तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी राज्यों में नजर आने लगा है। अब सर्दी बढऩे लगी है। राजस्थान के बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में शनिवार सुबह घना कोहरा नजर आया। इससे वीजिबिलिटी काफी कम रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में दर्ज हुआ तापमान जयपुर, जोधपुर, सीकर समेत कई जिलों में दिन और रात के तापमान में भी गिरावट हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने 17-18 नवंबर से तापमान में और ज्यादा गिरावट होने और सर्दी तेज होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान बाड़मेर, चूरू और जालोर जिले में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ठंडा दिन गंगानगर जिले में रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। हनुमानगढ़ में भी कुछ ऐसा ही मौसम रहा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!