HometrendingRajasthan Weather : अरब सागर की खाड़ी से चली हवाओं ने बदला...

Rajasthan Weather : अरब सागर की खाड़ी से चली हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, अगले चार-पांच दिन भी…

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी से आने वाली हवाओं के साथ नमी की आपूर्ति हो रही है। इसके असर से पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश दंतारामगढ़, सीकर में 50 मिमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून को पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी (60-70 Kmph) के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी (40-60 Kmph) बारिश की गतिविधियां आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular