Saturday, June 20, 2026
HometrendingRajasthan Weather : अगले 24 घंटे बदलेगा मोसम, हल्‍की बौछारें गिरने के...

Rajasthan Weather : अगले 24 घंटे बदलेगा मोसम, हल्‍की बौछारें गिरने के आसार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज अगले 24 घंटे में बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्‍तर-पश्चिमी व उत्‍तरी राजस्थान के कुछ भागों में 27 फरवरी से 1 मार्च के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र ने 28 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगागनर जिले में हल्की बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है।

विभाग के अनुसार, सीकर जिले में मौसम बदलने के कारण गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार चौबीस घंटे में प्रदेश के उत्‍तर पश्चिमी भागों में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम बदलेगा और शेखावाटी अंचल व जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें गिरने के आसार है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!