HometrendingRajasthan Weather : बढ़ते तापमान के बीच अब बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा...

Rajasthan Weather : बढ़ते तापमान के बीच अब बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में तापमान बढ़ने के बीच राहत वाली खबर आई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 17 से 20 फरवरी के दौरान प्रदेश के उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही होने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वैसे

विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में 2-3 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 33.5 (+4.6 डिग्री) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जयपुर का आज शुक्रवार 14 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जयपुर में 16 से 19 फरवरी के बीच कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular