HometrendingRajasthan Weather : मौसम दिखा रहा कई रंग, 15 से छाएंगे बादल,...

Rajasthan Weather : मौसम दिखा रहा कई रंग, 15 से छाएंगे बादल, बारिश के आसार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम कई रंग दिखा रहा है। सुबह और शाम जहां हल्‍की सर्दी का अहसास रहता है वहीं, दोपहर में तेज धूप चुभने लगती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 25 से 33 डिग्री (सामान्य से 2-7 डिग्री अधिक) दर्ज हो रहे हैं। आगामी 48 घंटो में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने तत्पश्चात पुन: तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 से 17 फरवरी के दौरान आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान 16 फरवरी को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular