Hometrendingराजस्‍थान वेदर अपडेट : 7 जून से आंधी व बारिश के प्रबल...

राजस्‍थान वेदर अपडेट : 7 जून से आंधी व बारिश के प्रबल आसार, जानें- ताजा अपडेट…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में गर्मी के तीखे तेवरों के बीच राहत वाली खबर आई है। मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सात से नौ जून तक बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के जिलों में आंधी के साथ हल्‍की व मध्‍यम बारिश होने की संभावना है।

बहरहाल, बीते चौबीस घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री धौलपुर में दर्ज किया गया।

वहीं, बीते चौबीस घंटों में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हुई। श्रीगंगानगर तहसील में सर्वाधिक 14.2 मिमी बारिश मापी गई। संगरिया में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में बीती रात छह जिलों में अब भी रात में पारा 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। जबकि अधिकांश जिलों में अब पारा सामान्य या उसके आस पास दर्ज होने लगा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular