Hometrendingराजस्‍थान वेदर अपडेट : अगले तीन घंटे भी जारी रह सकता है...

राजस्‍थान वेदर अपडेट : अगले तीन घंटे भी जारी रह सकता है बारिश का दौर, अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में बारिश का दौर अगले तीन घंटे भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से आज शाम पांच बजे जारी ताजा अपडेट के अनुसार, अगले तीन घंटे के दौरान छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इनमें बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, चूरू और सीकर जिले शामिल हैं।

इसी तरह जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड, पाली, अजमेर, झुंझुनूं, चित्‍तौडगढ, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, भीलवाडा, बाडमेर, डूंगरपुर, बांसवाडा, प्रतापगढ में हल्‍की से मध्‍यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular