Hometrendingराजस्‍थान वेदर अपडेट : विक्षोभ बेअसर, सात जिलों में रेड, दस जिलों...

राजस्‍थान वेदर अपडेट : विक्षोभ बेअसर, सात जिलों में रेड, दस जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ बेअसर होने से अगले दो दिन भी गर्मी के तेवर तीखे रहेंगे। मौसम विभाग ने सात जिलों में रेड अलर्ट तथा दस जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज व कल दिन का तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, पिलानी, बीकानेर, टोंक और बाड़मेर जिले में भीषण लू चलने की आशंका को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, जैसलमेर, जोधपुर, जालोर, अजमेर, जयपुर, सीकर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, बांसवाड़ा और भीलवाड़ा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular