HometrendingRajasthan Weather Update : अगले तीन घंटे में कई जिलों में मध्‍यम...

Rajasthan Weather Update : अगले तीन घंटे में कई जिलों में मध्‍यम से तेज बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटे में मध्‍यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटे में जयपुर (पूर्व), चित्तौड़गढ़, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाडमेर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, दौसा जिलों में कुछ स्थानों पर PREPARED मेघगर्जन/ मध्यम से तेज वर्षा तेज सतही हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

इसी तरह जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, अलवर, अजमेर, भरतपुर, सीकर, चित्तौड़गढ़, नागौर जिलों में कहीं पर कहीं तेज सतही हवा (20-30 KMPH) मेघगर्जन / वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular