Thursday, June 4, 2026
HometrendingRajasthan Weather : अबकी बार होली पर गर्मी की दस्‍तक! तीसरे सप्‍ताह...

Rajasthan Weather : अबकी बार होली पर गर्मी की दस्‍तक! तीसरे सप्‍ताह में हीटवेव के अलर्ट का दौर होगा शुरू

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में अबकी बार गर्मी जल्‍द दस्‍तक देने जा रही है। होली से पहले ही गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। कुछ शहरों में तापमान अभी से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। श्रीगंगानगर, पिलानी और बीकानेर में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन यानी होली और धुलंडी के आसपास तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी का अहसास ज्‍यादा होगा।

विभाग के अनुसार, इस महीने के तीसरे सप्ताह तक प्रदेश के कई शहरों में हीटवेव (लू) का दौर शुरू हो सकता है। जबकि पहले सप्ताह में तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बहरहाल, दिन के साथ रात में भी गर्मी का अहसास गहराने लगा है। कई शहरों में न्‍यूनतम तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जयपुर, बाड़मेर और फलोदी में न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे अब रातों में भी हल्की गर्मी और उमस महसूस होने लगी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!