HometrendingRajasthan Weather : बदलने वाला है मौसम का मिजाज! बारिश के साथ...

Rajasthan Weather : बदलने वाला है मौसम का मिजाज! बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में तेज गर्मी का दौर चल रहा है। इस बीच, राहतभरी खबर आई है। मौसम विभाग ने 14 और 15 मार्च को बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 14 मार्च को राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों सहित शेखावाटी क्षेत्र के कुछ अन्य जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 15 मार्च को जयपुर सहित अजमेर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों सहित आसपास के क्षेत्र में कहीं मेघगर्जन और आंधी-बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19 से 21 मार्च के दौरान सक्रिय होगा। जिसके असर से कहीं-कहीं आंधी-बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बने रहने और हीटवेव से भी राहत जारी रहने की संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular