Saturday, April 25, 2026
HometrendingRajasthan Weather : अब सताएगी बारिश वाली सर्दी! नया विक्षोभ सक्रिय होने...

Rajasthan Weather : अब सताएगी बारिश वाली सर्दी! नया विक्षोभ सक्रिय होने से पलटेगा मौसम

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में कोहरे और शीतलहर के बाद अब बारिश वाली सर्दी सताने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम पलटा खाएगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 से 20 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में मध्यम से व्यापक स्तर की बर्फबारी व बारिश, 18 से 20 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ तथा 19 व 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने के आसार है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी तथा सर्द अहसास बढेगा।

विभाग के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में 16 जनवरी तक शीतलहर का असर बना रहेगा। बहरहाल, बुधवार को 15 शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया। विभाग ने 15 जनवरी के लिए अलवर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में शीतलहर चलने का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!