HometrendingRajasthan Weather : कोहरे से हुआ सुबह का स्‍वागत, आधा दर्जन जिले...

Rajasthan Weather : कोहरे से हुआ सुबह का स्‍वागत, आधा दर्जन जिले हुए प्रभावित, पारा नीचे उतरा

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदल रहा है। आज सुबह कोहरे से सर्दी का स्‍वागत हुआ। प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में कोहरे के चलते आम जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम के बदले मिजाज से रात के तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटों के दौरान जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर और करौली के इलाकों में कोहरे का असर रहा। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कुछ जगहों पर यातायात बाधित हुआ। बीते दिन की बात करें तो प्रदेश का फतेहपुर क्षेत्र सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नागौर में 5.9, लूणकरणसर में 6, दौसा में 6.5, बारां में 7.8, सिरोही में 8.1, श्रीगंगानगर में 9.3 और चूरू में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। जोधपुर में 29.8, जालौर में 29.5, नागौर में 28.8 और दौसा में 28.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular