Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Weather : उतरने लगा पारा, 13 तक शुष्‍क रहेगा मौसम, बाद...

Rajasthan Weather : उतरने लगा पारा, 13 तक शुष्‍क रहेगा मौसम, बाद में शुरू होगा कड़ाके की सर्दी का दौर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में कड़ाके की सर्दी का दौर अगले सप्‍ताह तक शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 13 नवम्‍बर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में मौसम आमतौर पर शुष्‍क रहेगा। हालांकि, बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के चलते कई शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो गई है। बीती रात प्रदेश के 13 जिलों में न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से हिमालय तराई क्षेत्र और आस- पास के इलाकों में भारी बर्फबारी शुरू होने की आशंका है। जिसके असर से प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले सप्ताह के अंत तक उत्तरी हवाएं चलने पर शीतलहर और कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का न्‍यूनतम तापमान

सीकर में 7.0 डिग्री सेल्सियस

फतेहपुर में 7.4

दौसा में 7.7

अजमेर में 8.1

अलवर में 8.5

लूणकरणसर में 8.7

पिलानी में 9.5

डबोक में 9.5

अंता बारां में 9.7

सिरोही में 8.1

करौली में 9.0

झुंझुनूं में 9.6

चूरू में 9.3

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!