Saturday, May 16, 2026
HometrendingRajasthan Weather : पहाड़ाें पर बर्फबारी का गहराने लगा असर, जानें- एक...

Rajasthan Weather : पहाड़ाें पर बर्फबारी का गहराने लगा असर, जानें- एक सप्‍ताह का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आ रहा है। पहाड़ाें पर बर्फबारी का असर अब यहां महसूस होने लगा है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। बीती रात सीकर, टोंक सहित आसपास के हिस्‍सों में शीतलहर चली जिससे सर्दी का असर गहरा गया। मौसम विभाग के अनुसार, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इससे आमजन की दिनचर्या में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।

विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य में सर्दी स्थिर रहेगी और तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाओं के साथ तेज सर्दी महसूस होगी। बीते चौबीस घंटे के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्‍क रहा। बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री बाड़मेर में रहा, जबकि जयपुर में 29 और कोटा में 29.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

विभाग के अनुसार, उत्तरी हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के आसपास ऊपरी हवा में एक हल्का चक्रवाती तंत्र बना हुआ है, जिससे ठंडी हवाओं का असर थोड़ा कमजोर हुआ है। इस कारण राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। जयपुर मौसम केंद्र का कहना है कि आज जयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का दिन का तापमान

बाड़मेर में 33.6

फतेहपुर में 7

अजमेर में 29.7

अलवर में 27.4

जयपुर में 29

सीकर में 27.5

कोटा में 29.1

चित्तौड़गढ़ में 30.3

उदयपुर में 28.8

जैसलमेर में 31.7

जोधपुर में 31.5

बीकानेर में 31.3

चूरू में 30.5

श्रीगंगानगर में 29.4

नागौर में 30.8

हनुमानगढ़ में 29.3

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!