Friday, April 10, 2026
HometrendingRajasthan Weather : 2 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, 11 जिलों...

Rajasthan Weather : 2 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, 11 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में हीटवेव का दौर अब भी जारी है। मौसम विभाग ने आज दो जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 11 जिलों में हीटवेव का येलो और ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि बीते दिन श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में अधिकतम तापमान 47 व 48 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। इसके बाद तीसरे नम्बर पर कोटा रहा जहां मंगलवार को 46.3 तापमान दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा।

विभाग के अनुसार, इस समय पश्चिम से आने वाली शुष्क और गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ा हुआ है। मई-जून में वातावरण के ऊपरी हिस्से में एंटीसाइक्लोन बनने से निचली गर्म हवा ऊपर नहीं जा पाती, जिससे सतह पर तापमान और अधिक बढ़ जाता है। इस प्रभाव के चलते हीटवेव और तीव्र हीटवेव का सिलसिला बना हुआ है।

विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं हीट वेव और ऊष्णरात्रि का दौर आगामी 3-4 दिन तक जारी रहने तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश 15-16 जून से शुरू होने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

हनुमानगढ़ : 48

श्रीगंगानगर : 47.4

कोटा : 46.3

बीकानेर : 45.3

चूरू : 45.5

चितौड़गढ़ : 45.4

अलवर : 44.6

जयपुर : 44.2

भीलवाड़ा : 44.1

जैसलमेर : 44.1

जोधपुर सिटी : 43.0

झुंझुनूं : 43.4

अजमेर : 42.7

सीकर : 42.0

बाड़मेर : 43.8

नागौर : 42.3

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!