Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Weather : कई जगह हुई बारिश, ओले भी गिरे, आज 14...

Rajasthan Weather : कई जगह हुई बारिश, ओले भी गिरे, आज 14 जिलों में येलो अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को भी देखने को मिल सकता है। बहरहाल, बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है तथा कहीं-कहीं ओले गिरने की खबर है। इस बीच, मौसम विभाग ने 12 जनवरी को 14 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, रविवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, नागौर, हनुमानगढ़, सीकर, अलवर, भरतपुर, जयपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, अजमेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। नए पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार तक रहने के आसार हैं। इसके बाद 15 जनवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इस तंत्र का असर उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में रहेगा।

प्रदेश में कहां, कितनी हुई बारिश

पिलानी में 10.8

जयपुर में 3.7

बाड़मेर में 0.6

अजमेर में 3.5

जैसलमेर में 1.8

फलौदी में 2.8

बीकानेर में 1.4

फतेहपुर में 7.5

संगरिया में 10.5

नागौर में 1.5

श्रीगंगानगर में 9.6

चूरू में 7.4

जोधपुर में 1.2 एमएम

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!