HometrendingRajasthan Weather : 11 से तेज होगा बारिश का दौर, 12 व...

Rajasthan Weather : 11 से तेज होगा बारिश का दौर, 12 व 13 को अतिभारी बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

विभाग ने शुक्रवार को भरतपुर, कोटा, जयपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और भरतपुर संभाग में एक तो स्थान पर कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार,  पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 12-13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में भारी और अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर और कोटा जिले में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा करौली और सवाईमाधोपुर में अतिभारी बारिश की संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular