HometrendingRajasthan Weather : बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, 21 व 22...

Rajasthan Weather : बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, 21 व 22 को उत्‍तर पूर्वी भागों के लिए अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार,  21 और 22 ​नवंबर को उत्तर पूर्व के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि उत्तर पूर्वी पाकिस्तान के पास 20 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके कारण राजस्थान के उत्तर पूर्वी भागों के कुछ शहरों में 21 और 22 नवंबर को बादलों की आवाजाही रहने और हल्की बौछारें गिरने की संभावना है। जबकि प्रदेश के शेष इलाकों में मौसम का मिजाज शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के माउंटआबू में बुधवार को भी रात का तापमान जमाव बिंदू 0.0 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा रहा। हालांकि हिल स्टेशन पर दिन में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है लेकिन सुबह शाम में कड़ाके की सर्दी का असर इन दिनों जारी है। सिरोही जिले में भी मौसम का मिजाज सर्द रहा है।

बीती रात प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

सीकर में 5.5 डिग्री सेल्सियस

नागौर में 5.9

जालोर में 7.0

सिरोही में 7.4

फतेहपुर में 6.9

दौसा में 6.7

बारां में 7.8

अजमेर में 9.8

भीलवाड़ा में 8.5

अलवर में 9.5

कोटा में 11.0

चित्तौड़गढ़ में 8.2

बाड़मेर में 13.1

पाली में 12.8

जैसलमेर में 11.7

जोधपुर में 10.0

फलोदी में 13.2

चूरू में 8.2

श्रीगंगानगर में 11.9

लूणकरणसर में 13.7 डिग्री सेल्सियस

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular